अच्छा लगता है
किसी बिछड़े दोस्त
का वापस आना
और उसके साथ
स्मृतियों की
गलियों में घूमने जाना
छोटे-छोटे पलों
की लम्बी कहानियों
की किताब से
अपनी मनपसंद कहानी
साथ पढना
सपनों के महल
से गायब हुए कुछ
जुगनुओं
की तलाश में अंधेरों
से मिलकर लड़ना...
अच्छा लगता है
किसी बिछड़े दोस्त
के साथ जीवन के
बिछड़े समय को
चाय के प्यालों
में भरना....
किसी बिछड़े दोस्त
का वापस आना
और उसके साथ
स्मृतियों की
गलियों में घूमने जाना
छोटे-छोटे पलों
की लम्बी कहानियों
की किताब से
अपनी मनपसंद कहानी
साथ पढना
सपनों के महल
से गायब हुए कुछ
जुगनुओं
की तलाश में अंधेरों
से मिलकर लड़ना...
अच्छा लगता है
किसी बिछड़े दोस्त
के साथ जीवन के
बिछड़े समय को
चाय के प्यालों
में भरना....
no words ....
ReplyDeletejus
u r amazing and so natural :)