बदलते समय में -
प्यार मोहब्बत
से सरोबार हृदय
की वेदना
कोमल जज्बातों
को रौंद कर
नफरत में इस
कदर बदल रही है
की बन्दूक की
एक गोली और
जीवन के बीच
का फर्क सिर्फ
एक पल में
रफा दफा हो
रहा है…
बदलते समय में-
बच्चों की
मधुर किलकारियों
उनके निश्छल
मन की शैतानियों
उनके उलटे -सीधे
सीधे- उलटे बचपन
की नादानियों को
भी बाज़ार का यंत्र
अपने चुम्बकीय
आकर्षण से खींच
रहा है
मदारी के इशारों
पे नाचते उछलते
बंदरो की मानिद
बचपन अब उन्हें
बड़ों से बड़ा बन ने
के लिए अधीर
कर रहा है….
बदलते समय में -
इंटरनेट के स्पीड
गूगल की खोज
फेसबुक, ट्विटर
पे इज़हार, ऐतराज़
और आंदोलन
आइटम नंबरों की
धुन पे थिरक रही
धड़कन
हर जगह खुद को
आगे रखने
और औरों
को धक्का देने
का प्रचलन
जुगनुओं की तरह
लुकछुप करती
छणिक खुशियों
के lollypop का मेहंगा
बाज़ार चारों
और सज रहा है…. !!
प्यार मोहब्बत
से सरोबार हृदय
की वेदना
कोमल जज्बातों
को रौंद कर
नफरत में इस
कदर बदल रही है
की बन्दूक की
एक गोली और
जीवन के बीच
का फर्क सिर्फ
एक पल में
रफा दफा हो
रहा है…
बदलते समय में-
बच्चों की
मधुर किलकारियों
उनके निश्छल
मन की शैतानियों
उनके उलटे -सीधे
सीधे- उलटे बचपन
की नादानियों को
भी बाज़ार का यंत्र
अपने चुम्बकीय
आकर्षण से खींच
रहा है
मदारी के इशारों
पे नाचते उछलते
बंदरो की मानिद
बचपन अब उन्हें
बड़ों से बड़ा बन ने
के लिए अधीर
कर रहा है….
बदलते समय में -
इंटरनेट के स्पीड
गूगल की खोज
फेसबुक, ट्विटर
पे इज़हार, ऐतराज़
और आंदोलन
आइटम नंबरों की
धुन पे थिरक रही
धड़कन
हर जगह खुद को
आगे रखने
और औरों
को धक्का देने
का प्रचलन
जुगनुओं की तरह
लुकछुप करती
छणिक खुशियों
के lollypop का मेहंगा
बाज़ार चारों
और सज रहा है…. !!