कल रात ख्वाब को
सितारों की सीढ़ियों
पे चढ़ते देखा था
धीरे-धीरे उसे
चाँद की खिडकियों
तक पहुँचते देखा था --
----सुबह अख़बार में
यही खबर थी
की चाँद की चोरी हो गयी।