Tuesday, March 29, 2011

so many women all around the world are humiliated, insulted and confined ..i wish this could change someday

कभी भी
कहीं भी
खींच ली
जाती है
और दिन के
उजालों
में भर दी जाती
है उसके लिए
घुप अंधेरों सी
सांसें..
उसकी हर आह
पे लागे दिए
जाते हैं
ताले
तार-तार हुए
उसके जिस्म
से उतार दिया
जाता है
वो जार-जार
हुआ सा आँचल
हर दिन
वो लज्जित की
जाती है
घर में
रास्तों पे
कानून और सभ्यताओं
की आड़ में......

Monday, March 21, 2011

वो अपने
स्तरसे ऊपर
उठ कर
भी बार बार
गिर जाता था
इसकी वजह  
गुरुत्वाकर्ष्ण नहीं
अपितु
वो लोग थे
जो उसकी 
आत्मा की
हत्या का 
षड्यंत्र
सदियों से 
करते आ रहे हैं..... 

Wednesday, March 16, 2011

HE WHO HAD ALL 'YET LONELY EYES'...


He was famous,
he was loved,
he was admired,
 he was magic personified,
he was chased in dreams,
he was enigmatic ,
he was inimitable,
he was invincible…
….yet he never
    went as far as he
    could have gone..
    he travelled unto
    himself..
    he never rose
    to embrace the
    chasing  world..
    he held his heart
    tightly in his bosom
    closed all windows
    and doors…
    and sang softly
    in his solitude
    to amuse his
    deep 'yet lonely eyes….''
   
  

Sunday, March 13, 2011

my condolences to all the people of japan who are in the grip of terrible disasters..and i also feel this is the sign of a reality check for humanity.. we must think about what kind of development we want and at what cost.


सृष्टि के गर्भ
में यूँ उठा तूफ़ान
की कांप उठा
जीवन...
उसकी कराह
से नष्ट हो
गया उसका ही
दामन..
कब तक चलता
रहता उसकी
अस्मिता का
चीरहरण
ये हूंक तो उठनी
ही थी
छिल जो गए
उसके
सारे ज़ख़्म.....

Monday, March 7, 2011

क्या पता
मुझे की
मैं कहाँ हूँ?
वहां हूँ
उस खिड़की के पास 
जिसके 
रास्ते मेरे ख्वाब
हवा में घुल गए थे?
या,वहां उस
दीवार के पास
खड़ी हूँ...
जिसपे उभरी
कुछ रेखाओं
को आकार  दिया था?


वहां हूँ
उस कलम
की स्याही में
जिनसे हजारों
गलत जवाब लिखे
जीवन के जटिल
सवालों के?
या वहां हूँ
उस किताब के
पन्नों में
जिनके शब्दों
के अर्थ
बदलते रहे
मौसम की तरह.....