Tuesday, July 26, 2011

कारवां तो गुज़र
गया 
बस उसकी धाप से
उड़े धूल
अब तक फिज़ाओं
पे पर्दा डाले हुए है ...
तूफ़ान तो ठहर 
गया
बस उसके गर्जन 
से बनी दरारें 
अब तक आशियाँ 
की नींव को हिलाए हुए है ...
नाटक तो ख़त्म हुआ
बस मुखूटों पे तराशी 
गयी भावनाओं ने
अब तक असली चेहरों को 
पनाह दिया हुआ है.....!!!

2 comments:

  1. Good one Suvrat. Glad to be visiting after so long

    Cheers
    CRD

    Blog Updated
    www.scriptedinsanity.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. hi chris thanx for reading. lately i started writing again so just created this new blog for a new start.:)

    ReplyDelete